Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर खुशी से झूम उठे निःशुल्क पाठशाला के...

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर खुशी से झूम उठे निःशुल्क पाठशाला के बच्चे

  • पाठशाला परिवार ने बच्चों के साथ लहराया तिरंगा, आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होने पर बुधवार देर शाम को गुड़ाहाई स्थित निःशुल्क पाठशाला में तिरंगा लिए बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान तिरंगा लहराया और अपने वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई देते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई स्थित निःशुल्क पाठशाला में बच्चों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा और बच्चे व शिक्षक हाथों में तिरंगा लिए खुशी से झूम उठे। तिरंगा लहराकर अपने वैज्ञानिकों को हृदयतल से बधाई देते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वहीं बच्चों ने भारत माता की जय, जय हिंद व हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है आदि नारे लगाए। पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ऐतिहासिक रूप से अभूतपूर्व पल व गौरवमयी क्षण के लिए हम सब वैज्ञानिकों के कृतज्ञ हैं और इसी तरह हमारा देश नित्य नया आयाम एवं अध्याय लिखता रहे। यही हम सबकी ईश्वर से कामना है। इस दौरान सूरज विश्वकर्मा ने बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर पत्रकार सूरज विश्वकर्मा, शिल्पी पुष्पाकार, पिंकी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रेखा पटेल व सागर सहित पाठशाला परिवार मौजूद रहा।