Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबेटी की भूमिका निभाकर छात्र ने लूटी वाहवाही

बेटी की भूमिका निभाकर छात्र ने लूटी वाहवाही

  • कार्यक्रम में कहीं कठपुतली तो कहीं जादू का रहा जलवा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। आजादी के अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छठे दिन परिषदीय स्कूलों में कहीं कठपुतली का नृत्य तो कहीं जादू का जलवा रहा। कठपुतली के नृत्य के लिए कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 6 के छात्र ने लड़की का अभिनय कर खूब वाहवाही लूटी। गौरतलब हो कि उक्त कार्यक्रम के तहत छठे दिन प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में कक्षा 6 का छात्र सुमित तिवारी कठपुतली के समूह में लड़की का बखूबी अभिनय कर खूब लोगों का मनोरंजन किया। उसके अभिनय को सभी ने काफी सराहा, वहीं ब्लाक मंत्री उमेश चन्द्र यादव के नेतृत्व कम्पोजिट विद्यालय एकडला में शिक्षक रमेश कुमार ने अपने जादू का जलवा बिखेर कर बच्चों एवं आगन्तुकों का मन मोह लिया। इस दौरान उन्होंने कटी रस्सी को जोड़ना, आग का गोला बनाकर एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। इस सन्तोष यादव, हरिश्चंद्र समेत तमाम बच्चे और लोग मौजूद रहे।