― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआजादी का अमृत महोत्सव : वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज ने निकाली प्रभात...

आजादी का अमृत महोत्सव : वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज ने निकाली प्रभात फेरी

  • मेंहदी, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, खेतासराय। अमृतकाल में आजादी क जश्न मनाने के लिए क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी कस्बा भ्रमण करते हुए उक्त कॉलेज प्रांगण में समापन हुआ। भ्रमण के दौरान छात्राएं देश भक्ति नारे लगा रहीं थी जिससे समूचा कस्बा देशभक्ति नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, विभा पांडेय, किश्वर सुल्तान, साफिया खान आदि मौजूद रहे। वहीं खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आजादी का अमृतकाल एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता रानी को प्रथम, रिंका को द्वितीय व श्रुति सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में बृजेश को प्रथम, अनामिका एवं करिश्मा यादव संयुक्त रूप से द्वितीय एवं रेणुका एवं रंजना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग से पोस्टर प्रतियोगिता में अश्विनी प्रथम, नंदनी द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में बृजेश की टीम को प्रथम, प्रीति पासवान द्वितीय और रिया की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कैप्टन राजेश यादव, रेखा यादव, अनिल कुमार यादव, अजय तिवारी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले अमर सेनानियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं पंडित अखिलेश चंद्र मिश्रा द्वारा संस्कृत में कजरी प्रस्तुत की गई। अंत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय कार्यक्रमों के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि जौनपुर के इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का क्या भूमिका रही है के बारे विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष की कहानियां बताया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अभिषेक मिश्रा, अजय कुमार व नीलेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।

Share Now...