Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखण्ड भारत दिवस

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखण्ड भारत दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा हरिनाथपट्टी सीहिपुर के श्री हनुमान मन्दिर के प्रांगण में अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष व चंद्र प्रकाश तिवारी महामंत्री अहिप ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय पाण्डेय जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कहा कि विश्वधरा ही सात दीपों पर है जिसमें पृथ्वी, नदी, सागर, महासागर, पर्वत विद्यमान है। उन्ही में जम्बू दीप का एक खण्ड ही भारत वर्ष है। जिसमे भी नौ खण्ड था जिसका एक खण्ड आर्यावर्त भी था। उसके समाज, संस्कृति और संप्रदायों को खण्डित करने का कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले देव और असुर में, फिर कुरू वंशो का युद्ध फिर इस्लामिक जेहादियों, आतताइयों के आते ही समाज बहुधर्मियो में लोग बटने लगे और भारत वर्ष को 23 बार इस्लामिक आक्रांताओं द्वारा बटां परन्तु देश का अंतिम बटवारा 14 अगस्त 1947 को अर्ध रात्रि में किया गया जो इतिहास का सबसे भीभत्स बंटवारा हुआ था। जिसमें लाखों लोगो की हत्याएं हुई फिर भी हमे बताया गया पढ़ाया गया की हम स्वतंत्र हो गए और 15 अगस्त हम स्वतंत्रता दिवस मनाते है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश मिश्रा, मधुर सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह, अनिल, राम रतन, विवेक उपाध्याय, रूद्र प्रताप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।