जौनपुर धारा, सिकरारा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोमवार की देर शाम प्रतापगंज बाजार में स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य धर्मशाला निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से पांच फावड़ा मारकर खोदे गए गड्डा में नींव की ईंट रखी। पूर्व सांसद ने धर्मशाला निर्माण में बढ़ चढ़कर सहयोग देने की बात कही। मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण की मांग वर्षो से किया जा रहा था। पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर आस्था के केंद्र होते है। धर्मशाला का निर्माण हो जाने से आस-पास के इलाके के लोगो को भी छोटे कार्य कराने में सुविधा मिलेगी। धर्मशाला निर्माण हो जाने से पूजन-अर्चन करने के लिए आ रहे साधु-संतों को ठहरने की सुविधा हो जाएगी। साथ ही बाजारवासियों को भी राहत मिलेगी। निर्माण समिति के अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, दिनेश जायसवाल चफनू व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में सोमवार देर शाम मौनीबाबा मंदिर के पुजारी दर्शनदास महाराज के नेतृत्व में पूरे विधि विधान से पूर्व सांसद ने भूमिपूजन कर धर्मशाला की आधारशिला रखी। पूर्व सांसद ने गांव के प्रधान राजेश कुमार बिल्लू से मंदिर में अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर उसके निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुन्ना प्रसाद सेठ, आनन्द जायसवाल, भरत जायसवाल, चंदन जायसवाल, अनिल सेठ, विजय सेठ, विनोद सिंह, चन्द्रसेन सिंह, अवधेश सेठ सहित आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डा.वीके शर्मा ने किया। वहां से वे सीधे गुलजारगंज बाजार में नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में पहुंचे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने धर्मशाला निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

Previous article


