Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशबीजेपी ने की हिंसा भड़काने के लिए हो ममता बनर्जी की गिरफ्तारी...

बीजेपी ने की हिंसा भड़काने के लिए हो ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की है. बीजेपी नेता प्रियंका टिबरेवाल ने शनिवार (17 जून) को आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा मानना है कि ममता बनर्जी को हिंसा भड़काने के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. पिछले चुनावों के दौरान हमने यही देखा. उन्होंने हिंसा भड़काई और लोगों को उकसाया.

पश्चिम बंगाल बीजेपी की सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने हिंसा भड़काई और लोगों को उकसाते हुए कहा कि जब भी सीआईएसएफ आए, आपको (लोगों को) उन पर हमला करने की जरूरत है और वही हुआ भी. उन्होंने कल भी इसी बात को दोहराया था. इससे पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान हुई कथित चुनावी गड़बड़ी और हिंसा को देश के लोकतंत्र का एक काला अध्याय करार देते हुए आरोप लगाया कि इन सबके बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग का रवैया उदासीन रहा, जो सबसे चिंताजनक है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव नामांकन में गड़बड़ी और चुनावी हिंसा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और पुलिस प्रशासन का बर्ताव देश की लोकतांत्रिक और चुनावी इतिहास का एक काला अध्याय है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव प्रक्रिया में हिंसा का तांडव हो रहा है और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर नृशंस हमले हो रहे हैं. इन सबके बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग इन घटनाओं के प्रति उदासीन है, जो सबसे चिंताजनक है. इसी बीच शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने नामांकन पंचायत चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना में कैनिंग के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा को शनिवार को राजभवन में भी बुलाया था. हालांकि, सिन्हा ने पंचायत चुनाव संबंधी पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए राजभवन आने में असमर्थता जताई है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर आठ जुलाई को चुनाव होगा.