Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

बीएसए ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

  • प्रथम दिवस पर बच्चों का किया स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार निरीक्षण अभियान चलाकर कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत प्रथम दिवस पर सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी एआरपी डी.सी.डायट मेंटर और बीएसए ने निरीक्षण अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शासन द्वारा विद्यालयों मे संचालित योजनाओं की जाँच की और प्रथम दिवस पर बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। गर्मी की छुट्टी के बाद 25 जून से ही विद्यालय खुला रहा। जिसमें शिक्षकों द्वारा विद्यालय की साफ-सफाई कराई गई। बेसिक स्कूलों में पहले दो दिन समर कैंप लगाए जाने का आदेश था जिसके क्रम में 28 और 29 जून को विद्यालय स्तर पर ही दो घंटे का कैंप लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने व अन्य गतिविधियां कराई जानी थी। 28 जून को सभी विद्यालयों में बच्चों का फूल व चंदन से तिलक कर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों व रंगोली से सजा कर इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। पहले दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा। रोली-टीका लगाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही खीर और हलवा से मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय परिसर को फूल पत्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व से ही तैयारी कर ली थी। इन गतिविधियों के साथ ही साथ नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।