Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीईओ ने किया किया पांच विद्यालयों का निरीक्षण

बीईओ ने किया किया पांच विद्यालयों का निरीक्षण

  • गन्दगी देख जतायी नाराजगी, दिया निर्देश

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई की स्थिति संतोष जनक न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। बीईओ शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सम्मोपुर कला, प्राथमिक विद्यालय पिंडरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकियां होला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सम्मोपुर कला व प्राथमिक विद्यालय इमलों पांडेय पट्टी का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय इमलों पांडेय पट्टी के परिसर में जब बीईओ पहुंचे तो उन्हें काफी गंदगी मिली जिस पर उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से कड़ी नाराजगी जताई तथा साफ सफाई करवाने का निर्देश दिया। बीईओ के निरीक्षण में विद्यालयों के सभी शिक्षक व शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। बीईओ अरविंद यादव ने विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। पूछे जाने पर बीईओ ने बताया कि आज के निरीक्षण में सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित मिले। साफ सफाई की व्यवस्था खराब पाए जाने पर प्राथमिक विद्यालय इमलों पांडेय पट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक को सफाई करवाने का निर्देश दिया गया है।