Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिना वन विभाग के अनुमति शीशम का हरा पेड़ काटकर गिराया

बिना वन विभाग के अनुमति शीशम का हरा पेड़ काटकर गिराया

जौनपुर धारा (सोहनलाल यादव)

जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने शीशम का हरा पेड़ काटकर गिरा दिया गया। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ लगाने पर जोड़ दे रहें हैं, तो वहीं स्थानीय लोगों द्वारा हरा पेड़ तेजी से कटकर गिराया जा रहा है। बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के आंगन बाड़ी केंद्र के सामने शीशम का हरा पेड़ काटा दिया गया। एक सप्ताह पहले करंजाकला ब्लॉक के प्रमुख पूनम यादव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने ब्लाक सभागार में उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया गया था कि सभी लोगों को पांच-पांच पेड़ लगाना है। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के प्रशासनिक अधिकारी दूसरी तरफ हर पेड़ काट रहे। पेड़ काट रहें लोगों से पूछा गया तो वे सीएमएस डॉ.संतोष जायसवाल का नाम ले रहे हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि काटे गये पेड़ के बारे में वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।