जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली कर्मियों की हड़ताल पर जाने और क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं आने से नागरिकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी और व्यापारी वर्ग ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। इस मामले पर स्थानीय डाक बंगले पर समाजवादी पार्टी की बैठक हुई जिसमें क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति, खाद बीज उपलब्धता और गड्ढा मुक्त सड़क पर सरकार को अपना झूठा प्रचार बंद कर देना चाहिए। सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा इस सरकार में सभी अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। सपाइयों ने कहा कि यदि 7 दिसंबर तक बिजली, खाद बीज की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनसन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसके लिए तहसीलदार अमित त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सहित सत्यनारायन यादव, गुड्डू चौहान, कृष्ण कुमार जायसवाल, हरिराम यादव, डॉ. विनोद सहित अनेक मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की केराकत नगर इकाई के अशोक जायसवाल, प्रदीप कुमार पिंकू आदि ने भी बिजली सप्लाई चालू कराने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बिजली सप्लाई चालू कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

