Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली शार्ट सर्किट से गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक

बिजली शार्ट सर्किट से गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय थाना केराकत क्षेत्र अंतर्गत पुरनपुर के चन्नाडीह  गांव में मंगलवार की दोपहर विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगभग पांच बिस्सा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। गौरतलब हो कि बासुदेव सिंह पुत्र स्व.दिलीप सिंह के खेत के पास विद्युत तार गया हुआ था, जिसमें शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलकर गेहूं की पकी फसल पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। गेहूं की फसल जलते देख ग्रामीणों ने चीख पुकार करते खेत की तरफ दौड़ कर, किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया।वही सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँच गयी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग पांच बिस्से गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गई। गेहूं की फसल जल जाने से किसान आहत में है।