Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeउत्तर प्रदेशबिजली विभाग ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट

बिजली विभाग ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 113 एई रिक्तियों को भरा जाना है. इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया की गई थी.

ऐसे अभ्यर्थी जो इंटरव्यू में शामिल हुए थे उसके लिए चयन लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है. इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 30 मार्च, 1 अप्रैल और 2 अप्रैल 2022 को किया गया था. परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 7 और 8 दिसंबर को किया गया था. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

UPPCL AE Result 2022: रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर, “भर्ती रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसमें अपना नाम चेक कर लें.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक