एमसी स्टैन एमसी स्टैन (MC Stan) ‘बिग बॉस 16’ का खिताब जितने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. वैसे एमसी स्टैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वह पहले से ही काफी पॉपुलर हैं. अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है. पहले पॉपुलैरिटी में स्टैन ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था अब खबर आ रही है कि वह शाहरुख खान के साथ उनकी एक फिल्म में नजर आ सकते हैं.बिग बॉस के घर में भी जब तक एमसी स्टैन रहे शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था. हाल ही में वह रिकॉर्ड तोड़ इंस्टा लाइव पर सबसे ज्यादा व्यूज हासिल करने वाले इंडियन सेलिब्रिटी बने थे. वहीं, अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आ सकते हैं. मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है. टाइम्स नाउ में छपी एक खबर के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ के मेकर्स ने MC Stan से बात की है. इस खबर के सामने आने के बाद से स्टैन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.खबरों की मानें तो बिग बॉस जीतने के बाद अब एमसी स्टैन फिल्मों में अपना हुनर आजमाने वाले हैं. एक एंटरटेनमेंट न्यूज हैंडल ने ट्विटर पर इस खबर को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “एक्सक्लूसिव -फिल्म ‘जवान’ के मेकर्स ने बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन को अप्रोच किया है. फिलहाल अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ना ही इस बात की जानकारी मिली है कि एमसी स्टैन, शाहरुख खान की फिल्म में रैप करेंगे या फिर एक्टिंग शाहरुख इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. इस फिल्म के बाद वह एक बार फिर फैंस को एक्शन फिल्म देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ‘जवान’ के निर्देशन की कमान जाने माने तमिल डायरेक्ट एटली संभाल रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.शाहरुख इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. इस फिल्म के बाद वह एक बार फिर फैंस को एक्शन फिल्म देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ‘जवान’ के निर्देशन की कमान जाने माने तमिल डायरेक्ट एटली संभाल रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
‘बिग बॉस’ जीतते ही खुली एमसी स्टैन की किस्मत, शाहरुख संग आएंगे नजर


