लग रहा है कि नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड को नया कपल मिल गया है। जी हां, बी-टाउन की गॉर्जियस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की चर्चा जोरों पर है। न्यू ईयर पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के करीब आते हुए देखा गया। दरअसल, तमन्ना भाटिया ने गोवा में अपने खास दोस्तों संग नए साल का जश्न मनाया। तमन्ना के न्यू ईयर सेलिब्रेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तमन्ना और विजय वर्मा पहले तो एक दूसरे को हग करते हैं फिर एक दूसरे की बांहों में खोकर ख्ग्े करते भी नजर आए। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कपल के रिलेशनशिप में होने की चर्चा जोरों-शोरों पर होने लगी। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपनी डेटिंग को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। अब न्यू ईयर पार्टी में दोनों को ख्ग्े करते हुए देखकर फैंस का मानना है कि वे रिश्ते में हैं। इसलिए दोनों ने साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया। वायरल वीडियो में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साफ तौर पर तो दिखाई नहीं दे रहे हैं, क्योंकि वीडियो बहुत दूर से शूट किया गया है। लेकिन दोनों की झलक देखने को मिल रही है, जहां दोनों हग करके किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वियज वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है। अब दोनों रिश्ते में हैं या नहीं, ये तो वही बता सकते हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं। तमन्ना भाटिया के वर्क प्रâंट की बात करें तो उन्हें बाहुबली फिल्म के लिए जाना जाता है। तमन्ना हिंदी सिनेमा के साथ तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। अपने करियर में वो कई फिल्मों में जादू बिखेर चुकी हैं। तमन्ना अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोले चूड़ियां में नजर आएंगी। वहीं,विजय वर्मा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म डार्लिंग्स में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।
― Advertisement ―
असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भरी महफिल में इस एक्टर को किया किस


