Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज विजेता

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज विजेता

जौनपुर। शनिवार को आयोजित जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जनक कुमारी इण्टर कॉलेज, मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज व सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज विजेता बना, जबकि मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी अब वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सत्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपका लक्ष्य देश के लिए खेलना होना चाहिए, ताकि आप अपने जनपद और देश का नाम रोशन करें। निर्णायक मण्डल में राजीव सिंह (बच्चा सिंह) व निखिल सिंह ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से राजेश सिंह, कपिल देव सिंह, अभिषेक सिंह, बद्रीनाथ सिंह, अम्बर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।