Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरबारिश होने से किसान गेहूं की बुआई को लेकर चिंतित

बारिश होने से किसान गेहूं की बुआई को लेकर चिंतित

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के सभी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की सुबह में करीब चार बजे से बादलों की गड़गड़ाहट चमक धमक के साथ दिन भर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसको लेकर कुछ किसानो को धान की कटाई और गेहूं की बुआई को लेकर काफी चिंतित हैं। वही हल्की ठंडी-ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी वही बे मौसम बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गया बारिश होने से खेती किसानी भी प्रभावित हुई है। ऐसे किसान जिन्होंने गेहूं की बुआई अभी चल रही है। जंगीपुर कला गांव निवासी अंकित यादव कहा कि अभी गेहूं की बुआई नही हुई है बारिश होने से फसल की बुआई में एक से देरी से करनी होगी। वही  किशुनपुर गांव निवासी राजेश प्रजापति ने बताया कि बारिश होने से खेतों की बुआई देरी से करनी होगी। हल्की बूंदा बांदी से गेहूं की बुआई एक सप्ताह देरी से करनी होगी। इस बारिश ने जिन किसान भाइयों का ने गेहूं जल्दी में बुआई कर दी है। उनके लिए काफी फायदेमंद है, वही समसपुर पनियारिया गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि आज की बारिश से उनकी बुआई सप्ताह भर पिछड़ गई है। उसी गांव के किसान चंद्रजीत यादव कि आज की बारिश से चना, मटर, अलसी, सरसों की फसल के लिए लाभकारी रहेगी। जिन किसानों के धान काटकर पिटाई के लिए खलिहानों में रखे हैं उनका नुकसान हो सकता है।