Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरनशे की हालत में ना चलाएं वाहन :  बृजेश गौतम

नशे की हालत में ना चलाएं वाहन :  बृजेश गौतम

  • यातायात नियमों के उल्लंघन में 290 वाहनों का काटा गया चालान
  • स्वास्थ्य शिविर में 210 चालकों, परिचालकों की जांच कर दी गई दवाएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई वाहनों पर चालान की कार्रवाई भी की गई है। शहर के चौराहों और तिराहों पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जो वाहन जरूरत से ज्यादा सामान ले जा रहे हैं उन पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

यातायात जागरूकता के इस क्रम में गुरूवार को चालको, परिचालकों के लिए चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख चौराहा और तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट, हेलमेट, तीन सवारी, ओवरलोडिंग सहित सड़क के नियमों का पालन न करने वाले 290 वाहनों का चालान किया गया। जागरुकता अभियान के दौरान यायाताय पुलिस द्वारा चालको, परिचालकों के लिए उजाला हॉस्पिटल के तत्वाधान में जेसिज चौराहा पर उजाला हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. पी कुमार, डॉ. विकास कुमार तथा जिला अस्पताल से डा. दयाशंकर सिंह, डा. पवन यादव द्वारा 210 चालकों व परिचालकों का नेत्र व जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहा और तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों के उलंघन करने पर चालान भी किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम ने नगर के मुरादगंज तिराहे पर वाहन चालकों को जागरुक करते हुए कहा कि चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और दो चक्का वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। गाड़ी चलाते समय जरूरी पेपर अपने साथ ही रखें। नशे की हालत में बिल्कुल भी गाड़ी ना चलाएं। थोड़ी सी भी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।