Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबारात में द्वारचार के दौरान दुल्हे के पिता से चार लाख रूपये...

बारात में द्वारचार के दौरान दुल्हे के पिता से चार लाख रूपये की लूट

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बारात के दौरान लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। आजमगढ़ रोड पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे के पिता से नोटों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में करीब चार लाख रुपये होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। द्वारचार के दौरान दुल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटा और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी ग्यानचंद जायसवाल के बेटे की बरात जौनपुर शहर के आजमगढ़ मार्ग स्थित शाहगंज पैलेस में आई थी। देर रात बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। जैसे ही आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पुलिस चौकी के समीप बरात पहुंची। दूल्हे के पिता के मुताबिक, इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे। जिसमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर रुपये से भरा बैग लूट लिया और बाइक पर सवार होकर सभी बदमाश भाग निकले, बैग में चार लाख रुपये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बारातियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर चंद सेकंड में ही आंखों से ओझल हो गए। सूचना पाते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।