Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबारात में डांस के दौरान युवक ने की खुलेआम फायरिंग, वीडियो वायरल

बारात में डांस के दौरान युवक ने की खुलेआम फायरिंग, वीडियो वायरल

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में एक बारात समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में नर्तकी के साथ डांस कर रहे युवक ने खुलेआम तमंचा लहराते हुए हवा में फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर एक नर्तकी के साथ डांस कर रहा युवक हवा में गोलियां चला रहा है और पास खड़ा एक दूसरा युवक तमंचा लहराते हुए नजर आता है। यह वीडियो शादी समारोहों में बढ़ती हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति की इशारा करता है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान अभिषेक कुमार गौतम के रूप में हुई है, जबकि तमंचा लहराने वाले युवक का नाम गोविंदा गौतम बताया गया है। दोनों युवक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब गांव में एक बारात आई थी और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। भीड़ के बीच नाचते युवक ने बिना किसी डर या रोक-टोक के फायरिंग की। जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।