Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरबारातियों संग मारपीट व छिनैती का लगा आरोप

बारातियों संग मारपीट व छिनैती का लगा आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र में बीती रात बारातियों संग मारपीट व छिनैती का मामला सामने आया है। लड़की के भाई ने चौकी पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि बुधवार को खुटहन थाना क्षेत्र के धिरौली लक्षन गांव के विन्द परिवार में पड़ोसी जनपद के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर से एक बारात आयी हुई थी। जलपान के बाद द्वारचार के समय किसी बात को लेकर घराती बारातियों में कहासुनी हो गई। हालांकि समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आरोप है कि बारात वापसी के दौरान घराती पक्ष की तरफ के कुछ लोग रास्ते में सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगीपुर गांव स्थित एक पुल के पास बरातियों के साथ मारपीट करते हुए दस हजार नकदी समेत चेन और अंगूठी छीन ली। लड़की के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ चौकी पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।