Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरबाजारो में दुकानों पर सजी रंग बिरंगी पतंग, लाई चूरा की बिक्री...

बाजारो में दुकानों पर सजी रंग बिरंगी पतंग, लाई चूरा की बिक्री जोरों पर

  • 15 जनवरी को सुबह उदया तिथि में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा

जौनपुर धारा, पराऊगंज। बाजारों में इस बार बडे उत्साह पूर्वक रंग बिरंगी पतंग एवं दुकानों पर लाई चूरा की बोरियों की झलक दिखाई पड़ रही है। कोरोना महामारी के चलते बाजारों में पर्वों का महत्व फीका पड़ गया था किंतु इस बार मकर संक्रांति पर्व खिचड़ी पर बाजारों में लोगों को रेवड़ा, लाई, ढूंढा समेत छोटे बच्चों द्वारा पतंगों की खरीदारी करने के साथ लोगों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। ज्योतिषविद आचार्य पंडित प्रेमशंकर दुबे के अनुसार, मकर राशि की सूर्य संक्रांति 14जनवरी शनिवार की रात्रि 2:53बजे सुनिश्चित है। इसलिए इसका पुण्यकाल एवं मकर संक्रांति (खिचड़ी) का स्नान दान एवं पर्व 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा।पूरे दिन ही पर्व का मान होगा, मध्यान्ह तक का समय स्नान दान के लिए विशेष पुण्य फलदायक माना जाएगा। सर्वत्र गंगा नदी, अन्यत्र नदी तीर्थ एवं कुआं, सरोवर आदि में स्नान किया जाना शुभ होगा। आज के दिन खिचड़ी खाना खिलाना एवं दान करना पुण्य फलकारी माना गया है। ऊनी वस्त्र, दुशाला, कंबल, उपानह, धार्मिक पुस्तक पंचांग का दान विशेष कारक होता है। पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह 14 जनवरी दिन शनिवार को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए रविवार 15 जनवरी को सुबह उदया तिथि में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।