Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरचाइनीज मांझा के विरुद्ध निकली जन जागरुकता रैली

चाइनीज मांझा के विरुद्ध निकली जन जागरुकता रैली

  • फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत स्वयं सेवकों ने चाइनीज मांझा के विरूद्ध जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने झंडी दिखा रवाना किया। रैली सबरहद से होते हुए शाहगंज नगर पहुंची जहां जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने उसका स्वागत किया तथा नगर भ्रमण कर लोगों को चाइनीज मांझा के प्रयोग के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया। रैली में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डा. अनामिका पांडेय की देख रेख में रैली निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्रवक्ता डा. राकेश सिंह, रियाज अहमद, डा. भाष्कर तिवारी, खुर्शीद हसन खॉ, आर्यन अग्रहरी, रोमिल अग्रहरी, आर्यन यादव, हिमांशु, विशाल, विकास आदि मौजूद रहे।