जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सतहरिया में एक कार चालक बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर लगने से बाइक सवार रमापति यादव पुत्र अमरबहादुर यादव निवासी सिकरारा घायल हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया। जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं टक्कर मारकर भाग रही कार को चौकी इंचार्ज संजय सिंह की सूचना पर पुलिस ने टोलप्लाजा कुंवरपुर से चालक बंटी गुप्ता निवासी मछलीशहर को कार सहित गिरफ्तार कर थाने लायी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
बाइक में टक्कर मारकर भाग रहा कार चालक पकड़ाया

Next article

