Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक, तमंचा व कारतूस के साथ कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

बाइक, तमंचा व कारतूस के साथ कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में दो कुख्यात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस, नकदी व पायल बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे मंगलवार की रात टीम के साथ वांछित व संदिग्ध अपराधियों की तलाश मेंं निकले थे। इसी दौरान सुराग मिला कि दो कुख्यात चोर नीले रंग की बजाज सीटी-100 बाइक से जफराबाद की तरफ से शहर की ओर जा रहे हैं। दोनों घूमकर शहर व देहात क्षेत्र में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम ने टीडी लॉ कालेज पीली वâोठी स्थित वन विभाग के लकड़ी के गोदाम के सामने घेराबंदी कर ली। करीब सवा दो बजे संदिग्ध बाइक सवार आते दिखे। रुकने का संकेत देने पर भागने लगे। खुद को घिरते देख पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने बचाव करते हुए बल प्रयोग कर दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में बदलापुर के मुरादपुर कोटिला का बृजेश गौतम व तेजी बाजार के चितौड़ी का अशोक कुमार गुप्त है। इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, चांदी की पुरानी पायल व 3850रुपये मिले। बाइक सीज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में निरीक्षक (अपराध) जय प्रकाश यादव, टीडी कालेज पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय, एसआइ अनिल कुमार यादव, हरि शंकर यादव, हेड कांस्टेबल दीपचंद चौहान, सुखराज, सोमेश, निगवेंद्र व बृजेश यादव भी रहे। सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने बताया बृजेश गौतम के विरुद्ध लाइन बाजार, तेजी बाजार, बक्शा, बदलापुर, महराजगंज व मुंगराबादशाहपुर थानों में हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र, चोरी, गैंगस्टर एक्ट के तहत 22 जबकि अशोक कुमार गुप्त पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।