जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खंड के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले कवेली ग्राम पंचायत के मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम बाजार से एक महिला अपनी बेटी के साथ साइकिल से घर लौट रही थी कि गांव के मोड़ पर ही पहुंची तभी तेज ऱफ्तार बाइक सवार युवक की चपेट में आने से साइकिल पर सवार महिला रीता देवी गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बाइक के धक्के से साइकिल सवार महिला घायल


