Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबाइक के धक्के से बालिका घायल

बाइक के धक्के से बालिका घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर नहर के पास रविवार की शाम सड़क पार कर रही एक बालिका जाह्नवी यादव (10) पुत्री राहुल यादव निवासी कुंवरपुर बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोगों की मदद से उसे पीएनसी की एम्बुलेन्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर पहुंचाया गया  जहां  चिकित्साधिकारी ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर उसे मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गये। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था। वहीं लोगों ने बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि थाने पर कोई एक्सीडेन्ट का मामला नहीं आया है।