― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक की टक्कर में एक की मौत

बाइक की टक्कर में एक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित भकुरा मोड़ पर बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका चालक साथी घायल हो गया। घटना बीती रात सवा दस बजे जौनपुर-शाहगंज रोड के भकुरा मोड़ पर हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामाशंकर यादव को जिला अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ज्ञातव्य है कि थाने के इकरामगंज निवासी सभासद सिकन्दर अपने साथी रामाशंकर यादव को लेकर बाइक से मखमेलपुर भीमा यादव के घर आया था। गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी भकुरा मोड़ पर बाइक से भिड़ गए जिसमें रामाशंकर यादव की मौत हो गई। जबकि उसका चालक साथी सभासद सिकन्दर घायल हो गया। रामाशंकर यादव के मौत की खबर से दोनों ही परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Share Now...