Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन गम्भीर

बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन गम्भीर

  • जलालपुर थाना क्षेत्र के नेहरूनगर उच्चप्राथमिक विद्यालय के पास हुई घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर से कुछ दूर पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार 22वर्ष पुत्र अमरनाथ तथा समोधी 68पुत्र मुंसी एक बाइक से घर से कबूलपुर बाजार आ रहे थे। ऊक्त स्थान पर सामने से रामजी पुत्र सीताराम निवासी सैदपुर थाना जलालपुर अपनी बाइक से एक पांच वर्षीय मासूम तथा एक रिश्तेदार को बिठाकर कबूलपुर से घर जा रहे थे। बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों बाइको के परखच्चे उड़ गये। बाइकों के टकराने के बाद दोनों बाइकों के लोग लहुलोहान हालात में सड़क पर गिर कर तड़पने लगे। आनन-फानन में वहां पर लोग जमा हो गए। दुर्घटना में समोधी तथा अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय पत्रकार विवेक कुमार सिंह ने लोगों के सहयोग से सभी को सड़क से हटवाकर एक तरफ किया। घायलो को चारपाई पर उठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर थानाप्रभारी जलालपुर राजेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर कार्यवाही मे लग गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। पांच वर्षीय मासूम को परिजन निजी अस्पताल ले गए।