Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबस और बाइक की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

बस और बाइक की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित इमरानगंज बाजार चौराहे पर प्राइवेट बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थी। हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार बस और चालक की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर कस्बे के छाछू मोहल्ले की निवासी मंजू देवी पत्नी स्व.दिलीप सोनी अपने इकलौते बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थीं। इमरानगंज चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने प्राइवेट बस से बाइक टकरा गई और मंजू सड़क पर गिर गई, और बस उनके ऊपर से गुजर गई। पहिए से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटे प्रियांशु को भी हल्की चोट आई। हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।