जौनपुर धारा,खुटहन। लवायन गांव से सतना मध्य प्रदेश गयी बारात में सामिल होने के बाद दूसरे दिन वापस लौट रहे रिश्तेदार की कार पिकअप से टकरा गई। कार में सवार दो सगे भाई और उनकी पत्नियां घायल हो गयीं। गंभीर अवस्था में उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी इंद्रेश अग्रहरि के विवाह की बारात शुक्रवार को एमपी के सतना जिले में गयी थी। जिसमें लाइन बाजार महिला थाना के बगल के निवासी उनकी बुआ के पुत्र रोहित और उनकी पत्नी सृष्टि तथा दीपक अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ निजी व्ाâार से गया था। घायलों के मामा शंकर अग्रहरि ने बताया कि बारात से वापस लौटते समय प्रयागराज के जसरा क्षेत्र में कार और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों भाई और उनकी पत्नियां घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वर पक्ष को लोगों में मायूसी छा गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बरातियों की कार पिकअप से टकराई, दो सगे भाई सहित पत्नियां घायल

Previous article

