जौनपुर धारा,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे, अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त राजेन्द्र चेरो उर्फ करीमन उर्फ सावन पुत्र स्व.रामप्यारे चेरो, निवासी ग्राम सोढ़ा(खोगवा), थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु.अ.सं. 41/25, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बरकोनिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


