जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरुवार को शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित जीएच खान हॉस्पिटल में रोजे दारों ने इफ्तार कर अपने मुल्क के अलावा दुनिया में हर तरफ अमन चैन हो इसके लिए मांगी दुआ। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.सैफ हुसैन खान ने जीएचके अस्पताल में रोजा इफ्तार के आयोजन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि रमजान इस्लामी और रूहानी तौर पर बरकतों वाला महीना है। इसके अलावा चिकित्सक होने के नाते मुख्य रूप से रोजा रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि इंसानों के शरीर पर रोजा रखने की हालत में किस तरह के प्रभाव शरीर पर पड़ते हैं और उन्हें कितना लाभ मिलता है। अस्पताल में रोजा इफ्तार के आयोजन को लेकर कहा कि सिर्फ यह मकसद होता है कि अधिक संख्या में एक साथ जब इफ्तार करते हैं। इस मौके पर डॉ.मोहम्मद फहीम, डॉ.ए.ए.जाफरी, डॉ.फैज, बिलाल अहमद एडवोकेट, मोहम्मद फैज, हफीज शाह, मोहम्मद मोईन, आरिफ खान, डॉ.अर्शी, मेराज खान, शोबी ताज कादरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
बरकतों वाला महीना है रमज़ान : डॉ.सैफ खान

Previous article

