Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरछह के खिलाफ मारपीट तो नौ के खिलाफ जानलेवा हमले का केस...

छह के खिलाफ मारपीट तो नौ के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज

  • जमीनी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी खेल का मामला

जौनपुर धारा,खुटहन। गठाना गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में नौ के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर मारपीट, तोड़-फोड़ और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

गांव निवासी सुभाष यादव और पड़ोसी लालचंद यादव के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। सुभाष का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर उसके भाई कमलेश यादव और योगेश यादव को गांव के ईंट भट्टा के पास घेरकर बिपक्षी लालचंद यादव, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, प्रियांशू यादव,राम उजागिर, राजकुमार, मुलायम, प्रदीप और अनिल ने लाठी डंडा और गड़ासी से हमला कर दिए। बीच-बचाव को ग्रामीणों के पहुंचने तक हमलावरों ने दोनों को मरणासन्न कर दिया। वहीं अगले पक्ष के लालचंद यादव ने आरोप लगाया कि जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोसी सुभाष यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव, योगेश, विज्ञाम यादव और आदित्य लाठी डंडा और गड़ासी से उस पर हमला कर दिए। बचाव को आये उसके चचेरे भाई दिनेश यादव और पुत्र कुंवर वीरेंद्र यादव को पीटकर घायल कर दिए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर किया गया। गंभीर रूप से घायल कमलेश और योगेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दिया है।