Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम-एसपी ने निष्पक्ष मतदान व सुरक्षा का दिलाया भेरासा

डीएम-एसपी ने निष्पक्ष मतदान व सुरक्षा का दिलाया भेरासा

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के द्वारा विकास खण्ड मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय बेलवा में देर सायं ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें अधिक से अधिक की संख्या में आगामी 25मई को मतदान करने हेतु जागरूक करने के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी लोग मतदान के इस महा उत्सव में सम्मिलित होकर बिना किसी डर एवं प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव को निर्देश दिया कि सभी ग्रामवासी मिलजुल कर अच्छे वातावरण में निर्वाचन सफल कराने में सहयोग करें और सभी ग्रामवासी जिम्मेदार मतदाता होने का धर्म निभाए। पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत गांव वालों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा है कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, निर्वाचन को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी उमाकान्त सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।