Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबदले की भावना से काम करना बंद करें अधिकारी : नीरज पहलवान

बदले की भावना से काम करना बंद करें अधिकारी : नीरज पहलवान

  • चौथे स्तंभ के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय डाक बंगले पर बुधवार की सुबह समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा नेता नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता नीरज पहलवान ने कहा कि शासन प्रशासन की कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है। सच को दबाने की नाकाम कोशिश करने में अधिकारी कर्मचारी मस्त और व्यस्त हैं। सरकार सदन में जरूरी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले गोशाला की सच्चाई दिखाने वाले चार पत्रकारों पर फर्जी तरीके से मुकदमा पंजीकृत करना बहुत ही निंदनीय है इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। प्रदेश सरकार तानाशाही की तर्ज पर कार्य करने की तैयारी में है। इस अवसर पर विजय दत्त मौर्य, डॉ. हरिराम यादव, कमलेश यादव, गुड्डू चौहान, सुबास यादव, उदयराज, रामजोखन, लहरु यादव, समर बहादुर राजभर, यशवंत यादव, पंधारी यादव, विजय सरोज, धर्मेंद्र गौतम समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।