जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के लाडनपुर गांव के पास रविवार को बाईपास रोड पर गुरुवार की देर शाम को बछड़े से टकराकर 45 वर्षीय बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे चिकित्सालय भेजवाया। क्षेत्र के रामरायपट्टी निवासी सुरेंद्र राजभ्ार राजगीर का काम करता है। वह महरुपुर गांव के पास से काम करके लौट रहे था। उक्त बाईपास पर अचानक दौड़ कर एक छुट्टा बछड़ा आकर टकरा गया जिसके कारण सुरेंद्र बाइक सहित गिर पड़ा। उसको हाथ पैर में काफी चोट आई। लोगों ने उनके घर सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गये। ज्ञात हो उक्त स्थान पर दर्जनों की संख्या में छुट्टा बछड़े व सांड़ टहलते है। अक्सर वे एक दूसरे से लड़ाई करते हुए सड़क पर आ जाते हैं। इसके कारण दुर्घटना होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आये दिन लोग बाईपास पर लाकर छुट्टा बछड़ों को लाकर छोड़ते हैं। ये काफी खतरनाक हो गए है। इसके साथ ही किसानों की फसल को भी नुकसान पहुचाते हैं।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बछड़े से टकराकर बाइक सवार राजगीर घायल

Previous article
Next article

