Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ

  • 1859 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने जिला महिला अस्पताल में रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आज जनपद के 1859 पोलियो बूथों पर अभियान चलाया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बने पल्स पोलियो बूथ पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जा रही है। सोमवार से दो जून तक पोलियो टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी। जनपद में इस वर्ष शून्य से पांच वर्ष तक 6,20,710 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच दिन तक लगातार घर-घर जाकर 7,41,461 परिवारों का भ्रमण करते हुए पोलियो टीमें बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहने पाए। डीआईओ डॉ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त देश बन चुका है लेकिन कुछ देशों में पोलियो के मरीज अभी भी निकल रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार बीच-बीच में सघन पल्स पोलियो अभियान चलाती रहती है ताकि ऐसे देशों से पोलियो का वायरस अपने देश में घुसने न पाए यानि कि पोलियो पर हमारी जीत बरकरार रहे।