Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुबह 06:00 बजे की खबरें एक नजर में…

सुबह 06:00 बजे की खबरें एक नजर में…

  • जल शक्ति मंत्री के नहीं रुकने से मायूस हुए भाजपाई

जौनपुर धारा, सिरकोनी। वारणसी से जौनपुर आते समय हौज टोल प्लाजा के पास भारतीय जनता पार्टी के सिरकोनी मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करने के लिए रूके थे। कैबिनेट मंत्री का काफिला दिखाई देते ही भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए लेकिन कार्यकर्ताओं ने देखा कि मंत्री का काफिला बिना रुके ही आगे निकल गया यह देख भाजपा के लोगों में मायूसी छा गयी। कार्यकर्ता अपनी भड़ास निकालते हुए चले गए। उक्त स्वागत कार्यकम में मण्डल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चन्द्र जायसवाल, सत्यप्रकाश सिंह करिया, संजय सिंह बबलू, शशिकांत पाठक, गोलू सिंह, रमेश सिंह, पप्पू चौहान, मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मनबढ़ पड़ोसी ने महिला व पुत्री को पीटा

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में रविवार को टेंट का लोहे की पाइप ले जाते समय महिला को लगी चोट की शिकायत करने पर मनबढ़ पड़ोसी के पक्ष से जुटे छह लोगों ने बृद्ध महिला व उसकी पुत्री को लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता के द्वारा थाने में नामजद तहरीर दी गई है। गांव निवासी अर्जुन रजक की विवाहित पुत्री मीरा अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोसी रवी रजक लोहे की पाइप कंधे पर रख उधर से जा रहा था। पाइप के हूक से मीरा को हल्की चोट लग गई। जिसकी शिकायत करने पर रवी पक्ष से पांच और लोग पहुंचे और उसे पीटने लगे। बचाव करने आयी उसकी बृद्ध मां लालदेई को भी पीटकर घायल कर दिया।

कवि सम्मेलन व मुशायरा आज

जौनपुर धारा, खेतासराय। सोमवार को नगर पंचायत स्थित भारतीय विद्यापीठ कॉलेज में ऑल इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। पिछले 17 वर्षों से प्रति वर्ष यहां आयोजित होने वाले मुशायरे में देश के नामचीन शायर/कवि शिरकत करते हैं। इस बार हाशिम फिरोजाबादी, मीसम गोपालपुरी, चांदनी शबनम, अली बाराबंकवी, राधिका मित्तल, बिहारीलाल अम्बर, डंडा बनारसी, अय्यूब वफा, सुलतान जहां, हारून आजमी आदि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। संयोजक खुर्शीद अनवर खान ने बताया कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह कार्यक्रम के अतिथि होंगे और अध्यक्षता एनसीपी अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेहदी करेंगे। इसके अलावा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, बसपा नेता जुल्फिकार अहमद गामा, शमीम अहमद , नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।