- तीन कर्मी हुए बेहोश, 15 हजार नकद व मोबाइल लेकर लुटेरे फरार
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाने के सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर पर गर्मी की आड़ में बुधवार की दोपहर को कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाकर एक लड्डू कारोबारी से लूट का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में उन्हे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बिहार प्रान्त के जमुई जिले के भेलवा मोहनपुर निवासी सतीश ने क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास लड्डू बनाने का कारखाना खोल रखा है। यहीं पर थ्ाोक में लड्डू तैयार कराकर फुटकर में क्षेत्र के दुकानों पर सप्लाई दिया करता था। रोज की तरह बुधवार को भी कारखाने में काम हो रहा था, उसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कारखाने में काम कर रहे परमेश्वर 25 पुत्र भदेश्वर, आशीष कुमार 17 पुत्र योगेन्द्र व सुरेंद्र 16 पुत्र तुन्या यादव को बेहोश कर पन्द्रह हजार नकदी समेत एक मोबाइल लूट ले गए। जबकि संचालक सतीश सप्लाई देने के लिए बाहर गया हुआ था। घटना की जानकारी तब हुई जब शाहगंज का एक व्यापारी कारखाने पर पहुंचा। तीनों को बेहोशी की हालत में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।



