Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफूड विदाउट फायर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। डायट जौनपुर में निपुण भारत मिशन जन भागीदारी कार्यक्रम प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बिना आग जलाए भेजन तैयार करने का निरीक्षण किया तथा विभिन्न प्रकार के भेजन का आनंद लिए और प्रतिभागियों की सराहना की। इस प्रतियोगिता में सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जीवन की आधार भूत आवश्यकताओं में शामिल आग के बिना भेजन के इस शानदार संप्रत्यय को प्रस्तुत किया। प्रशिक्षुओं ने इस प्रतियोगिता के दौरान साफ सफाई के मानकों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा। डायट जौनपुर ने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान करके उनके सर्वांगीण विकास को एक पंख प्रदान किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह, प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवींद्र नाथ, फूड विदाउट फायर कार्यक्रम के प्रभारी मंजूलता यादव तथा राजकुमार, समस्त प्रवक्ता, ह्यूमाना के सदस्य, समस्त सहायक पटल तथा समस्त प्रशिक्षु आदि मौजूद रहे।