Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरपीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण शिविर आयोजित कर वंचितों को करे लाभान्वित :...

पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण शिविर आयोजित कर वंचितों को करे लाभान्वित : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के समस्त पात्र कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कराने के सम्बंध में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त संबंधित अधिकारियों को बैठक कर निर्देशित किया कि आगामी 23 जून तक समस्त तहसील मुख्यालय की बैठक हाल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैम्प आयोजित कर सभी पात्र किसानों को उनके अभिलेख प्राप्त कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें भी योजना से लाभान्वित कराया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कैम्प का पर्यवेक्षणीय निरीक्षण कर सभी संबंधित कर्मचारियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग, राजस्व, सीएससी एवं पोस्ट ऑफिस विभाग के कर्मियों को नामित करते हुए आदेश जारी किया गया कि सभी ससमय शिविर में पहुंचकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक जय प्रकाश को निर्देशित किया कि किसानों में प्रचार प्रसार कराकर वंचित किसानों को भी शत-प्रतिशत योजना से लाभान्वित कराए। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 14वी किस्त के लिए सरकार द्वारा पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन एव आधार सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया गया है इसके लिए 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत वार कैम्प आयोजित कराते हुए लगभग 80305 किसानो का डाटा अपडेट कराया गया किन्तु अभी भी बड़ी संख्या में किसान नए पंजीकरण नहीं करा पाए है उनका पंजीकरण कराना, ई-केवाईसी करवाना, आधार सीडिंग करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, उप परियोजना निदेशक आत्मा कृषि प्रसार सुधार आदि मौजूद रहे।