Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता अभियान का आयोजन

फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता अभियान का आयोजन

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल चौकियां इकाई अभिषेक यादव की अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से बड़ागर चौराहा नई सब्जी मंडी रोड चौकियां में सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारम्भ अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक दुबे ने किया। कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत भी उपस्थित रहीं कैम्प के माध्यम से 107नये रजिस्ट्रेशन एवं 8 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ। इस मौके खाद्य सुरक्षा अधिकारी  मयंक दुबे ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य किया है जो व्यापारी हित में कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रहा है। व्यापार मण्डल की भूमिका सराहनीय है। व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया हो, वह कैम्प के माध्यम से जरूर बनवा लें, क्योंकि जो व्यक्ति खाने—पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है उसको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है, साथ ही उन्होंने कहा कि जैसा सरकार का भी मंसूबा कि व्यापारी लाइसेंस बनवा कर निर्भीक होकर अपने कार्य को करें एवं उन्होंने कहा सभी खाद्य व्यापारी अपने व्यापार में साफ-सफाई रखते हुए अपने सामान का रख—रखाव और बिक्री करें। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। फूड लाइसेंस का कैम्प पिछले कई वर्षों से लगाया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में व्यापारियों ने अपना फूड लाइसेंस बनवाकर लाभान्वित हुए हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ने कहा कि खाने के सामनों को रंगीन प्लास्टिक, कसोरों एवं अखबारों में लेने से बचें आप सभी व्यापारी सरकार द्वारा बनाए हुए नियमों का पालन करें इसी क्रम में युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं संगठन मंत्री धर्मेंद्र रघुवंशी ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी, संगठन निरन्तर उनके समाधान का प्रयास करता रहेगा। सभी विभागों से बात करके शासन की मंशानुरूप कैम्प लगाकर कार्य करता रहेगा। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जिस तरह से हम सभी दिन में भोजन तीन बार सुबह, दोपहर, शाम करते हैं। संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार अग्रहरी, नगर संगठन मंत्री सुरेंद्र मौर्य चौकियां इकाई से कोषाध्यक्ष नीरज मौर्य, सह कोषाध्यक्ष नितेश मौर्य, उपाध्यक्ष रतन सोनकर, नगर मंत्री राजेश प्रजापति सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।