जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 45 महाविद्यालयों के 2790 विद्यार्थियों की फीस महाविद्यालयों द्वारा नहीं जमा की गई है अगर इनकी फीस नहीं जमा हुई तो विश्वविद्यालय प्रवेश पत्र निर्गत नहीं करेगा। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत सिंह ने बताया कि 100 छात्राओं पर परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था। छात्राओं और महाविद्यालय के हित को देखते हुए इस बार 50 छात्राओं पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन आगामी परीक्षा में यह छूट नहीं रहेगी। परीक्षा केंद्र 100 छात्राओं पर ही बनेगा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से महाविद्यालय की स्नातक, परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही है। उन्होंने महाविद्यालयों से छात्राओं की फीस शीघ्र जमा कराने का अनुरोध किया है ताकि उनका प्रवेश पत्र निर्गत किया जा सके।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
फीस न जमा होने पर विश्वविद्यालय प्रवेश पत्र निर्गत नहीं करेगा

Previous article
Next article

