बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाले एक्टर रंजीत ने फिल्मों में विलेन का रोल किया है। उनके मूवीज में रेप सीन देखकर मां-बाप काफी नाराज हो गए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई विलेन हुए हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का ध्यान खींचा हैं। वहीं रंजीत ने विलेन की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। रंजीत ने अपने करियर की अधिकतर फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल किया है और लोग उन्हें फिल्मों में देखते ही कोसने लगते हैं। रंजीत ने तमाम फिल्मों में रेप का सीन किया है और इसके लिए वह काफी पॉपुलर हैं। उनके बारे में दिलचस्प बात है कि उनके रेप सीन देखकर उनकी फैमिली ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता रंजीत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने निगेटिव रोल से लोगों का ध्यान खींचा है। रंजीत ने 70-80 के दशक में तमाम फिल्मों में विलेन का रोल किया और टॉप के खलनायकों में शामिल हो गए। रंजीत ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और जिसमें से उन्होंने करीब 350 में रेप सीन किए हैं। रंजीत फिल्मों में रेप सीन के लिए मशहूर हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अपने रेप सीन वाली कुछ फिल्मों को देखा है। रंजीत ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके रेप सीन को लेकर फैमिली का रिएक्शन होता है। रंजीत ने कहा था, ‘जब घरवालों ने टीवी पर मुझे रेपिस्ट का रोल करते देखे तो मुझे घर में घुसने नहीं दिया। रंजीत ने आगे बताया, ‘माता-पिता और रिश्तेदारों ने मुझसे रिश्ता रखना बंद कर दिया। मां ने कहा था कि तुमने ऐसा काम किया है, अब हम लोगों का क्या मुंह दिखाएंगे। रंजीत ने अपनी फिल्म ‘शर्मीली’ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था, ‘फिल्म शर्मीली के प्रीमयर पर फैमिली के सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए तो मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई। रंजीत को लेकर कहा जाता था कि उनसे शादी करने के लिए कोई लड़की तैयार नहीं थी। रंजीत ने अपने करियर में तमाम फिल्मों में काम किया है। रंजीत की फिल्मों में ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘नमक हलाल’, ‘करण-अर्जुन’, ‘लावारिस’, ‘कोयला’, ‘इंकलाब’ जैसे नाम शामिल हैं।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
फिल्म में Ranjit का rape scene देखकर मां ने किया था Objection

Previous article
Next article


