Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनप्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उत्तरी कंगना रनोट

प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उत्तरी कंगना रनोट

जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर इंडस्ट्री पर अपनी भड़ास निकालती रहती है। वे नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बोलती आ रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ बयान दिया था जिसके सपोर्ट में अब कंगना रनौत भी आ गई। इसके साथ ही कंगना ने करण जौहर को भी लपेटे में ले लिया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पॉडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’में खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड में कॉर्नर किया जा रहा था। उन्हें कुछ लोगों से दिक्कत हो रही थी। पॉलिटिक्स चल रही थी, जिससे वह थक चुकी थीं। पीसी बताया कि वह बॉलीवुड से निकलने की फिराक में थी और जैसे ही मौका मिला हॉलीवुड की राह पकड़ ली। कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ‘प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गुट बना लिया था। उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से निकाल दिया। जिस महिला ने अपने दम पर सब हासिल किया, उसे भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया गया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था। बता दें कि सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को एक म्यूजिक वीडियो में काम मिला था। म्यूजिक वीडियो के बाद प्रियंका को इंटरनेशनल सीरीज Quantico में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला। ये सीरीज सुपरहिट हुई। इसके बाद से प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। धीरे धीरे प्रियंका हॉलीवुड में ज्यादा दिखने लगीं और बॉलीवुड में कम। कंगना ने आगे लिखा, “इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले इंसान को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और एनवायरमेंट को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जो AB और SRK के दिनों में आउटसाइडर्स के लिए कभी दुश्मन नहीं था।