Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुररोटावेटर में फंस कर व्यक्ति की मौके पर मौत

रोटावेटर में फंस कर व्यक्ति की मौके पर मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिण पट्टीबनपुरवा गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की सुबह भोर में ट्रैक्टर रोटावेटर जोड़ते समय व्यक्ति ठण्ड की वजह से साल ओढ़ रखा था जिससे जोड़ते समय व्यक्ति का साल रोटावेटर में फसने से गला  काटकर अलग हो गया और मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दक्षिणपट्टी बनपुरवा गांव निवासी राम सिंगर यादव 50वर्ष पुत्र स्व.रामजस यादव प्रधान घर से चार सौ मीटर दूर पाही पर अकेले रहते थे हर रोज की तरह सुबह भोर में तीन बजे खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर में ट्रॉली निकलकर रोटावेटर जोड़ते समय साल फस गया और व्यक्ति का गला कटकर अलग हो है। जिससे मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन आनंद-फानन में पुलिस को बिना सूचना देने के बाद रामघाट पर दाह संस्कार कर दिया।