Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रभू का भजन आत्मा का भोजन है : नारद महाराज

प्रभू का भजन आत्मा का भोजन है : नारद महाराज

जौनपुर धारा,मड़ियाहूँ। तहसील क्षेत्र के पलटूपुर गाँव में ाfजस प्रकार से शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से आत्मा का भोजन, प्रभु का भजन है। आत्मा ही परमात्मा का विशुद्ध अंश है। यह दुर्लभ मानव तन मिला है तो एकमात्र परमात्मा का भजन करें। उक्त बातें परमहंस आश्रम शक्तेष गढ के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज ने क्षेत्र के पलटूपुर में यथार्थ संदेश इंग्लिश स्कूल में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा। महाराज ने कहा कि मानव तन मिला है, यह परमात्मा की देन है। यह भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। इसलिए गृहस्थ आश्रम में रहते हुए भी थोड़ा समय ईश्वर के भजन में देना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को भी कहा कि इन्हें भी गीता का ज्ञान देना चाहिए क्योंकि गीता भगवान श्रीकृष्ण के मुख की वाणी है। सप्ताह में एक दिन अध्यापक जरूर बच्चो को गीता के बारे में शिक्षा देना चाहिए। महाराज ने कहा कि यथार्थ गीता की दो तीन आवृत्ति कर ले सारी शंका निर्मूल हो जाएगी। ओम, राम, शिव, किसी भी दो ढाई अक्षर के नाम का स्मरण करते रहे ईश्वर जरूर कल्याण करेगा। इस मौके पर राधाकृष्ण शर्माएडवोकेट, शिवकुमार यादव, अरविंद कुमार मौर्या, राकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार दुबे, सहित अन्य लोग रहे।