जौनपुर धारा,जौनपुर। गौरी शक्ति सेक्युरिटी सर्विस द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने ख़ूब ठहाके लगाए। जाने माने हास्य कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को गुदगुदाया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने लोगों को होली की बधाई देते हुए मोदी सरकार का गुणगान भी किया। शहर के केरारवीर मंदिर परिसर में सोमवार रात्रि हुए होली मिलन समारोह में खूब भीड़ जुटी। जाने माने हास्य कवि बिहारी लाल अम्बर और फ़ज़ीहत गहमरी ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने सभी को होली की बधाई दी। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक अश्वनी सिंह अंशु, आदित्य सिंह, रौनक दीक्षित ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विमल सिंह व संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, मनीष सेठ, रजत साहू, अमित साहू, अंकित सिंह, संदीप सिंह डब्बू, विष्णु ठठेरा, हरेराम केसरवानी, शुभम सिंह, दीपक गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
होली मिलन समारोह में हास्य कवियों ने गुदगुदाया

Previous article
Next article

