जौनपुर धारा,जौनपुर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश ने मुंगराबादशाहपुर में कार्यरत सुपरवाइजर को आज प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकुशलता के कार्य करने हेतु टिप्स दिए। सुपरवाइजर को बताया कि आयोग के निर्देश के क्रम में सभी बीएलओ को बता दिया जाए कि इस बार 18वर्ष की आयु गणना की तिथि एक अप्रैल मानी जायेगी। अतः ऐसे युवा जो उक्त तिथि तक 18वर्ष की आयु प्राप्त कर करेंगे वो लोग मतदाता बन सकेंगे और उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जायेगा। अतः सभी बीएलओ को अवगत करा दें कि एक बार पुनः अपने बूथ क्षेत्र में जाकर ऐसे लोगों से संपर्क कर लें। जिन लोगों ने एनवीएसपी पोर्टल या उनके द्वारा फॉर्म-6 भरकर या एप के माध्यम से दिया है उनका सत्यापन कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही करें। सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि एक बार बूथ पर भ्रमण कर लें और मूलभूत सुविधाओं जैसे रैंप, पानी, छाया, बिजली,मोबाइल कनेक्टिविटी, प्रकाश, आदि का सत्यापन करलें।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
सुपरवाइजर को दिया बूथ तथा नवीन एप के बारे में प्रशिक्षण

Previous article

