Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रभु राम के प्रति पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोपी बंदी

प्रभु राम के प्रति पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोपी बंदी

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने हिंदु जनमानस के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संबंध में सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया शिकायत मिली कि इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी राज कुमार गौतम ने हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हुए पोस्ट अपलोड किया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। आरोपित का यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व शांतिभंग करने वाला है। इस पर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उप निरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी व कांस्टेबल रवि शंकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपित राज कुमार गौतम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।